अश्वगंधा का आयुर्वेद में क्या महत्व है और इसके मुख्य गुण क्या हैं?
आयुर्वेदिक पौधा है प्रमुख रूप से इसकी जड़ काम में ली जाती है। यह पौधा राजस्थान (भारत) के नागौर, डीडवाना-कुचामन में प्रचुर मात्रा में होता है।
आयुर्वेद में अश्वगंधा को रसायन की श्रेणी में माना गया है। प्राचीन आयुर्वेदीय संहिताओं जैसे चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में अश्वगंधा को शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने और वृद्धावस्था को रोकने वाली परम औषधि के रूप में माना गया है।
अश्वगंधा दो शब्दों से मिलकर बना है—‘अश्व’ यानी घोड़ा और ‘गंधा’ यानी गंध। अर्थात् घोड़े जैसी गंध वाला। क्योंकि अश्वगंधा की जड़ में घोड़े जैसी गंध आती है, इसलिए इसे अश्वगंधा कहा गया है।
अश्वगंधा के नियमित सेवन से घोड़े जैसा बल, सैन्य शक्ति और ओज उत्पन्न होता है। इसलिए अश्वगंधा को प्रमुख औषधियों में माना गया है।
![]() |
| Ashwagandha (Indian Ginseng) ke aushadhiya gun aur ayurvedic mahatva. |
संस्कृत नाम – अश्वगंधा, वाजिगंधा, वराहकर्णी और बलदा है।
हिंदी नाम – अश्वगंधा, असगंध
English Name – Indian Ginseng, Winter Cherry
Latin Name – Withania Somnifera
अश्वगंधा की Family – Solanaceae
इसे स्थानीय भाषा में नागौरी अश्वगंधा भी बोला जाता है।
अश्वगंधा का उपयोगी अंग – मुख्य जड़ (मूल), पत्ते, बीज आदि
अश्वगंधा की पहचान – आकार में छोटा, झाड़ीदार पौधा, इसके फल हरे-पीले रंग के होते हैं और इसकी मूल गंधयुक्त होती है।
आयुर्वेदिक गुण – बल्य, बृंहण, रसायन, वृष्य, और वातहर
अश्वगंधा का रस – मधुर, तिक्त, कषाय जैसे कुछ ग्रंथों में अंतर हो सकता है।
गुण – गुरु और स्निग्ध
वीर्य – उष्ण
विपाक – मधुर
अश्वगंधा का दोष पर प्रभाव – मुख्यतः वात-कफ शामक और उष्णता के कारण कफ पर प्रभाव
अश्वगंधा का पारंपरिक उपयोग – दुर्बलता, शारीरिक क्षीणता, बलवर्धन, वात संबंधी विकार एवं रसायन।
महत्वपूर्ण दवाइयां – अश्वगंधारिष्ट, अश्वगंधा चूर्ण, अश्वगंधा घृत, अश्वगंधा लेह आदि
इसके अलावा आजकल अनुसंधान करने में नई-नई औषधियां बनाई जा रही हैं।
सावधानियां – चिकित्सक से परामर्श लेकर उपयोग करे और यदि कोई Side effect हो तो तुरंत चिकित्सक की सलाह ले।
अब विभिन्न परीक्षाओं में अश्वगंधा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
(1) अश्वगंधा का Latin Name क्या है?
(A) Indian Ginseng
(B) Winter cherry
(C) Solanaceae
(D) Withaferin A
(E) Withania Somnifera
उत्तर व्याख्या – अश्वगंधा की Latin Name Withania Somnifera है और इसका English Name Indian Ginseng, Winter cherry तथा इसकी Family – Solanaceae और प्रमुख घटक Withaferin A माना जाता है।
(2) अश्वगंधा का प्राथमिक उपयोग मुख्यतः कौनसा है?
(A) मूल
(B) पत्ते
(C) शाखा
(D) बीज.
उत्तर व्याख्या – अश्वगंधा की मूल में गंध पायी जाती है जिसके कारण इसे अश्वगंधा कहते हैं और औषधियों में इसकी जड़ का काम में ली जाती है।
(3) अश्वगंधा का प्रमुख गुण क्या है?
(A) मधुर
(B) तिक्त
(C) लघु
(D) गुरु और स्निग्ध
उत्तर – (D) गुरु और स्निग्ध
प्रश्न संख्या 4: अश्वगंधा का विपाक क्या है?
ऑप्शन A: तिक्त
ऑप्शन B: कटु
ऑप्शन C: लवण
ऑप्शन D: मधुर
इसका सही उत्तर है ऑप्शन D: मधुर।
प्रमुख व्याख्या:
अश्वगंधा का रस मधुर, तिक्त और कषाय होता है। इसके सेवन के बाद जो अंतिम प्रभाव महसूस होता है, वह मधुर विपाक होता है। जो प्रभाव पाचन के बाद अनुभव होता है, उसे विपाक कहा जाता है। इसलिए अश्वगंधा का विपाक मधुर है।
प्रश्न संख्या 5: अश्वगंधा का दोष प्रभाव क्या है?
ऑप्शन A: वात-कफ शामक
ऑप्शन B: पित्त शामक
ऑप्शन C: सिर्फ वात शामक
ऑप्शन D: त्रिदोष शामक
सही उत्तर: ऑप्शन A — वात-कफ शामक
प्रमुख व्याख्या:
अश्वगंधा अपने उष्ण वीर्य और स्निग्ध गुण के कारण मुख्य रूप से वात और कफ दोष का शमन करती है। इसलिए आयुर्वेद में इसे वात-कफ शामक औषधि माना गया है।
अश्वगंधा के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits)
- अब हम अश्वगंधा के फायदे समझेंगे।
- पुरुषों के लिए भी यह विशेष रूप से लाभकारी माना गया है, क्योंकि इसके वृष्य गुण के कारण यह टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर और स्पर्म काउंट को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है।
- यदि किसी व्यक्ति को अच्छी नींद नहीं आती है, तो अश्वगंधा तंत्रिका तंत्र को शांत करके अच्छी नींद लाने में भी सहायता करता है।
- इसके अलावा, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने, कोशिकाओं की मरम्मत (सेल रिपेयर) में मदद करने तथा संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी लाभकारी माना जाता है।

ConversionConversion EmoticonEmoticon